UP: 75 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, जिला पुलिस को नहीं लगी भनक, पूछताछ में खुले कई बड़े राज
Saharanpur News : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की टीम ने 75 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, पूछताछ में कई बड़े राज खुले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की टीम ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र से 500 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी कोतवाली नकुड़ के गांव घाटमपुर से शहर में स्मैक सप्लाई करने आ रहा था।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ के इंस्पेक्टर सौरभ विक्रम ने बताया कि सोमवार को टीम को सूचना मिली थी कि कोतवाली नकुड़ के गांव घाटमपुर से एक तस्कर स्मैक लेकर शहर में सप्लाई करने आ रहा है। इसका पता लगते ही टीम ने आरोपी को थाना कुतुबशेर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान घाटमपुर निवासी मेहरबान के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने गांव के ही एक व्यक्ति से यह स्मैक खरीदी थी। जो शहर में बेचने के लिए आया था।
स्थानीय पुलिस को नहीं लगी खबर
कोतवाली नकुड़ के गांव घाटमपुर मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बनाया है। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की टीम द्वारा कार्रवाई करने पर इसका खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
बरेली से भी सप्लाई हो रहे मादक पदार्थ
पुलिस एक वर्ष में दो बार ऑपरेशन व्हाइट पाउडर चला चुकी है। इसके तहत 552 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद हुए थे। अधिकांश तस्करों ने स्वीकार किया था कि वह बरेली से मादक पदार्थ लाकर सहारनपुर, वेस्ट यूपी के जिलों और उत्तराखंड में सप्लाई करते थे, लेकिन पुलिस के हाथ बरेली में बैठे बड़े तस्करों की गर्दन नहीं पहुंच सके हैं।
यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया