फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anti Corruption Team has arrested a Daroga with 50 thousand during taken bribe

UP: रिश्वत में 50 हजार लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, 80 की रखी थी डिमांड, सीओ कार्यालय में था तैनात

Fri, 11 Aug 2023 06:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

Saharanpur News : एक दरोगा को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा ने एससी-एसटी एक्ट के मामले में 80 हजार रुपये की डिमांड रखी थी।

विज्ञापन
Anti Corruption Team has arrested a Daroga with 50 thousand during taken bribe
दरोगा को ले जाती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में एससी-एसटी एक्ट के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए नकुड़ सीओ के कार्यालय में तैनात दरोगा (रीडर) को रंगे हाथ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की सहारनपुर व मेरठ टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 80 हजार रुपये मांगे थे। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


थाना सरसावा के गांव अहमदपुर निवासी महेश कुमार ने मामले में एंटी क्रप्शन विभाग से शिकायत की थी। बताया था कि एससी-एसटी एक्ट का झूठा मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें सीओ नकुड़ के कार्यालय में तैनात दरोगा हरपाल मामला खत्म करने के लिए 80 हजार रुपये मांग रहा है। इसकी शिकायत के बाद एंटीक्रप्शन सहारनपुर और मेरठ की टीम सक्रिय हो गई।

विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार को सीओ नकुड़ के कार्यालय में महेश कुमार से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम दरोगा को सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार ले आई, जहां दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियिम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एंटीक्रप्शन के प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रंगे दरोगा हरपाल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: सीमा हैदर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब पाकिस्तान भेजने की तैयारी, आखिर किसने बुक कराई फ्लाइट की टिकट

मुरादाबाद का रहने वाला है दरोगा
दरोगा हरपाल जनपद मुरादाबाद के गांव पानूवाला ठाकुरद्वारा का निवासी है। कई वर्ष से वह सीओ नकुड़ के कार्यालय में तैनात था। टीम ने कार्रवाई करने के साथ ही दरोगा के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: Double Murder: पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी अंजू जैन, कारोबारी की मौत के 21 घंटे बाद दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed