{"_id":"65eff778af6676bf2b08beef","slug":"another-special-train-will-run-on-holi-timetable-released-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-119969-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होली पर चलेगी एक और स्पेशल ट्रेन, समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होली पर चलेगी एक और स्पेशल ट्रेन, समय सारिणी जारी
Tue, 12 Mar 2024 12:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच संचालित होगी, जो सहारनपुर से होकर गुजरेगी। इस प्रकार अब होली पर चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेन हो गई है।
04518 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 21 व 28 मार्च को चंडीगढ़ से रात 11:35 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में रात 2:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में 22 व 29 मार्च को ट्रेन नंबर 04517 गोरखपुर से रात 10:05 बजे चलेगी और बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर में अगले दिन पूर्वांह्न 11:57 बजे आएगी। चंडीगढ़ में दोपहर 2:20 बजे पहुंचेगी। एक और होली स्पेशल ट्रेन चलने से लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि इससे पहले भी रेलवे की ओर से सहारनपुर-अंबाला और श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-वाराणसी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है। यह दोनों ट्रेन 21 से 24 मार्च और 24 मार्च से दो अप्रैल तक संचालित होगी।
होली स्पेशल के स्टॉपेज
होली स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा और बस्ती रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।