{"_id":"5f021b8c8ebc3e42af3d3d95","slug":"another-machine-will-increase-in-hemodialysis-unit-saharanpur-news-mrt489813499","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीमोडायलिसिस यूनिट में बढ़ेगी एक और मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीमोडायलिसिस यूनिट में बढ़ेगी एक और मशीन
विज्ञापन
जलि अस्पताल में हीमोडासलिसिस यूनिट
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में बनी हीमोडायलिसिस यूनिट में एक और मशीन की स्वीकृति मिली है। जिसके बाद यूनिट में मशीनों की संख्या 12 हो जाएगी। खास बात यह है कि यह यूनिट शहर की किसी भी प्राइवेट यूनिट से बेहतर काम कर रही है, जहां सभी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त हैं।
यूनिट में अभी तक 11 मशीनें लगी हैं, जिनसे प्रतिदिन 33 मरीजों की डायलिसिस की जा सकती हैै। वर्तमान में 64 मरीजों की डायलिसिस यूनिट से चल रही है। हीमोडायलिसिस यूनिट की स्थापना 19 अगस्त 2017 में हुई थी। तब से अब तक 22 हजार 80 डायलिसिस सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। मैनेजर मोहित ने बताया कि यूनिट के पास ट्रेंड स्टाफ और योग्य चिकित्सक हैं। वह समय-समय पर मरीजों की जरूरत के हिसाब से निजी चिकित्सकों को भी बुलाते हैं। शहर के बड़े नेफ्रोलॉजिस्ट यूनिट को फ्री सेवा देते हैं, जिसका लाभ मरीज उठा रहे हैं। मोहित ने बताया कि अस्पताल में किडनी मरीजों को फ्री परामर्श से लेकर सभी जांचें, जरूरी दवाएं और जरूरत पड़ने पर डायलिसिस आदि सब फ्री है। यदि किसी को किडनी संबंधी कोई समस्या है तो वह यूनिट में संपर्क कर फ्री इलाज पा सकता है।
एसबीडी जिला अस्पताल में लगी हीमोडायलिसिस यूनिट बहुत अच्छा काम कर रही है। प्रदेश के कई जिलों से बढ़िया काम हमारी यूनिट में हो रहा है। मरीजों को चाहिए कि वह इस सुविधा का लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवन पाएं।
विज्ञापन
- डॉ. एसके वार्ष्णेय, एडी हेल्थ।

जिला अस्पताल में भर्ती मरीज- फोटो : SAHARANPUR