{"_id":"5e3c56528ebc3ee61045e9ba","slug":"annual-sports-festival-starts-at-shobhit-university-saharanpur-news-mrt4676210160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभित विश्वविद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभित विश्वविद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव शुरू
विज्ञापन
गंगोह के वार्षिक खेल महोत्सव 2020 प्रतियोगिताओं का गुब्बारे उड़ा शुभारंभ करते अतिथि व अन्य
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय में बाबू विजेंद्र के जन्मदिवस पर वार्षिक खेल महोत्सव 2020 प्रतियोगिताओं को शुभारंभ किया। इसमें यमुनानगर, देहरादून, सहित जनपद भर के 25 विद्यालयों के 585 खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. डीके कौशिक, प्रति कुलपति प्रो. डॉ. रणजीत सिंह, कुलसचिव डॉ. महीपाल सिंह, डीन इंजीनियरिंग डॉ. एसके गुप्ता, सुफी जहीर अख्तर, डॉ. सुधीर लक्ष्मण लाड ने फीता काट कर एवं गुब्बारे उड़ा कर किया। इस अवसर पर सभी टीमों के सदस्यों ने मार्च पास्ट कर खेल शुरु हुए। इसके बाद बैडमिंटन, थ्रोबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, रेस, गोला फेंक, ऊंची कूद, रिले रेस, शतरंज, टेबल टेनिस आदि खेलों का शुभारंभ विवि के खेल प्रभारी राजपाल सिंह की उपस्थिति में हुआ। कुलपति प्रो डॉ. डीके कौशिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार आता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास जागृत होता है। प्रति कुलपति ने बताया कि खेल में अनुशासन और टीम भावना होनी बहुत जरूरी है। केयर टेकर सुफी जहीर अख्तर ने शारीरिक स्वस्थता के साथ साथ मानसिक स्वस्थता पर भी बल दिया। इस मौके पर स्वामी महामंडलेश्वर मार्तण्डपुरी ने भी जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
खेल प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव में 585 से भी अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस दौरान डॉ. एसके गुप्ता, डॉ एसडी पांडे, डॉ. प्रशांत कुमार, कुलदीप कुमार, डॉ. जितेन्द्र राणा, सोमप्रभ दुबे, अनिल जोशी, ध्रुव जोशी, संदीप कुमार, रवि भटनागर, डॉ. राशिद मलिक, जसवीर सिंह आदि रहे।