फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Annual examinations started in council schools after two years

दो साल बाद परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं

Tue, 22 Mar 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Annual examinations started in council schools after two years
रामनगर स्थित प्राथमिक में मौखिक परीक्षा देती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दो साल के अंतराल के बाद परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन मौखिक परीक्षा के साथ ही बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग आदि विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य दिनों की ही तरह रही। कहीं 70 से 80 फीसदी छात्र उपस्थित रहे, तो कहीं 50 फीसदी ही पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें 2.19 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अंतिम बार वार्षिक परीक्षा 2019 में हुई थी। उसके बाद वर्ष 2020 में कोरोना की पहली लहर आने की वजह से विद्यालय पूरी तरह बंद कर दिए गए थे। इसकी वजह से वार्षिक परीक्षाएं नहीं हो सकी थी। वर्ष 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के कहर की वजह से विद्यालय बंद रहे। इस सत्र में विद्यार्थियों को कक्षोन्नत करना पड़ा था। लेकिन इस बार परीक्षाएं हो रही हैं। पहले दिन कक्षा एक की केवल मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा दो से पांच के विद्यार्थियों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा कराई गई। इसके अलावा कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों की पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि एवं गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई। उपस्थिति की बात करें तो सामान्य दिनों की ही तरह रही। बेरीबाग स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 147 छात्र पंजीकृत हैं, जिनके सापेक्ष 120 ने परीक्षा दी। प्राथमिक विद्यालय रामनगर में 34 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनके सापेक्ष 30 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क 28 में से 19 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि शेष गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

बीएसए ने देखी परीक्षा व्यवस्था
परीक्षा के पहले दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने महानगर के कईं प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति का प्रयास करें, जिससे विद्यार्थी शिक्षा और परीक्षा के प्रति गंभीर हों। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन कईं विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षाएं होती मिलीं। परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति की बात करें तो कहीं उपस्थिति ठीक रही तो कहीं कम भी छात्र आए। प्रयास यही है कि अगली परीक्षाओं में उपस्थिति शत प्रतिशत तक पहुंचे।
अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

गांधी पार्क स्थित उच्च प्राथमिक में परीक्षा देते छात्र छात्राएं

गांधी पार्क स्थित उच्च प्राथमिक में परीक्षा देते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed