फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Announcement to run six more special trains on Holi

Saharanpur: होली पर मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे ने की ये छह विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 17 Feb 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Feb 2023 12:40 AM IST
सार

Saharanpur News : होली पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने छह विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की हैं। यहां देखिए ट्रेनों की पूरी लिस्ट।

विज्ञापन
Announcement to run six more special trains on Holi
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर आती ट्रेन

विस्तार

होली पर्व के मद्देनजर रेलवे ने छह और स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। जिनमें भठिंडा-वाराणसी, आनंद विहार-उधमपुर और चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। सभी ट्रेन सहारनपुर से होकर जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन दो मार्च से शुरू होगा। इससे लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, पंजाब और बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


इस बार होली का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा। पहले चार ट्रेन स्पेशल चलाने की घोषणा की थी। अब रेलवे ने छह और होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 04530-29 भठिंडा-वाराणसी-भठिंडा स्पेशल ट्रेन पांच से 13 मार्च के बीच तीन चक्कर लगाएगी। ट्रेन भठिंडा से चलकर सहारनपुर में रात 2:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन वाराणसी से चलकर सहारनपुर में दोपहर एक बजे आएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: आश्रम में सुकून के पल, अब घोड़े के साथ दौड़ते दिखा गुरमीत राम रहीम, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि छह से 10 मार्च तक आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल दो चक्कर लगाएगी। आनंद विहार से चलकर यह ट्रेन सहारनपुर में रात 1:50 बजे आएगी। वापसी में उधमपुर से चलकर सहारनपुर में सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी। चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल दो से दस मार्च तक चलेगी। चंडीगढ़ से चलकर सहारनपुर रात 2:20 बजे आएगी। वापसी में गोरखपुर से चलकर सहारनपुर में सुबह 11:57 आएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed