फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Animal collided with Golden Temple Express, got stuck in the wheels, train stood still for 15 minutes

Saharanpur News: गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से टकराया पशु, पहियों में फंसा, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Sat, 13 Dec 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Animal collided with Golden Temple Express, got stuck in the wheels, train stood still for 15 minutes
नागल(सहारनपुर)। दिल्ली से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से तल्हेड़ी बुजुर्ग-नागल के बीच पशु टकरा गया, जो पहियों के बीच में फंस गया। इसकी वजह से ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद पशु के अवशेषों को निकाला गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी रही।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12903 दिल्ली-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर चल रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम तल्हेड़ी बुजुर्ग-नागल रेलमार्ग पर घूम रहे छुट्टा पशु गोल्डन टेंपल की चपेट में आ गया। ट्रेन रुकते ही लोको पायलट और तकनीकी स्टाफ नीचे उतरे और इंजन के नीचे फंसे पशु को निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद पशु के अवशेषों को हटाया गया, जिसके बाद ट्रेन को दोबारा अमृतसर की ओर रवाना कर दिया गया। अचानक जंगल में ट्रेन रुकने से यात्री कुछ देर के लिए सदमे में रहे, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा सुचारू रूप से जारी रही। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है और न ही ट्रेन को कोई गंभीर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे न केवल हाईवे पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि रेलवे ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं या आश्रय स्थलों में भिजवाया जाए, ताकि यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed