{"_id":"6705a6fc478603b7b902ba14","slug":"angry-teacher-beats-student-with-a-stick-after-she-got-hit-by-a-ball-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-133358-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गेंद लगने से गुस्साई शिक्षिका ने छात्रा की डंडे से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गेंद लगने से गुस्साई शिक्षिका ने छात्रा की डंडे से की पिटाई
Wed, 09 Oct 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
नागल। गांव तांशीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मध्य अवकाश के दौरान खेलते हुए एक बालिका की गेंद लगने से क्षुब्ध अध्यापिका ने उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। बालिका की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
महिला शिबलेश पत्नी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है। सोमवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गई थी। स्कूल में दोपहर अवकाश होने पर वह अपने सहेलियों के साथ गेंद से खेल रही थी। खेलते हुए गेंद अध्यापिका के पैर में लग गई, जिस पर अध्यापिका आगबबूला हो गई। आरोप है कि उसने गालियां देते हुए उसकी बेटी की डंडे से पिटाई की। शिक्षिका की पिटाई से छात्रा को चोट आई है। छुट्टी होने के बाद उसने घर आकर पूरी घटना बताई। जिस पर वह विद्यालय में गई और अध्यापिका से मिली। आरोप है कि अध्यापिका ने उससे भी गलत व्यवहार किया। सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि महिला की तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है।