{"_id":"60071a868ebc3e31965c5372","slug":"angry-farmers-staged-protest-to-stop-going-to-dehradun-saharanpur-news-mrt5213484190","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून जाने से रोकने पर खफा किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून जाने से रोकने पर खफा किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
बिहारीगढ़ के अमानत गढ़ में किसानों को समझाते एसडीएम भगवानपुर
- फोटो : SAHARANPUR
देहरादून जाने से रोकने पर खफा किसानों ने दिया धरना
बिहारीगढ़/छुटमलपुर (सहारनपुर) देहरादून में संगठन के आंदोलन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड पुलिस प्रशासन ने प्रदेश की सीमा पर रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। काफी देर बाद एसडीएम भगवानपुर संतोष पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाबुझाकर ज्ञापन लेते हुए धरना समाप्त कराया।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेश पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता देहरादून में आयोजित होने वाले आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। अमानतगढ़ से पूर्व हाईवे पर बैरिकेडिंग लगा दिए गए। जैसे ही दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ता पहुंचे तो उन्हें रोक लिया गया। इससे नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे बाद एसडीएम भगवानपुर संतोष पांडे मौके पर पहुंचे जिन्हें सात सूत्रीय मांग पत्र देकर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश राणा, रईस मलिक, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, युवा जिला अध्यक्ष पारित उपाध्याय, शहजाद मलिक, आशीष चौधरी, सचिन, शाहिद, सोनू चौधरी, मोंटी सैनी, दीपक, मोनू कुमार, शुभम चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, छुटमलपुर से मंडल प्रभारी अजय पुंडीर की अगुवाई में किसानों ने देहरादून पहुंचकर आंदोलन में भागीदारी की। उनके साथ सदर तहसील प्रभारी राव सलीम, सुनील राणा, वीरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

किसानों के देहरादून कूच के मद्देनजर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन