{"_id":"5e0a3b2c8ebc3e87e915d6d4","slug":"angry-farmers-protested-when-weights-stopped-saharanpur-news-mrt4613017193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल बंद होने पर गुस्साएं किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल बंद होने पर गुस्साएं किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेहटा के देदपुरा स्थित चीनी मिल के कांटे पर मौजूद गन्ना विकास परिषद व मिल के अधिकारी तथा किसान
- फोटो : SAHARANPUR
तौल बंद होने पर गुस्साएं किसानों ने किया प्रदर्शन
अंबेहटा (सहारनपुर)। देदपुरा गांव में स्थित शेरमऊ चीनी मिल के कांटे पर गन्ना न तौले जाने से नाराज किसानों ने कांटे पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। किसानों ने मिल कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप भी लगाया।
कांटे से जुडे़ रनियाला दयालपुर, देदपुरा व बहलोलपुर गांव के किसानों ने बताया कि रविवार की सुबह तौल लिपिक ने बिना किसी पूर्व सूचना के तौल बंद कर दिया। आरोप है कि जब किसानों ने इसकी वजह जाननी चाही तो तौल लिपिक ने जोन इंचार्ज के कहने पर तौल बंद करने की बात किसानों को कही। किसानों ने बताया कि जोन इंचार्ज ने किसानों के साथ बदसलूकी की तथा अपनी मर्जी से तौल चालू कराने की बात कही। गन्ना न तौले जाने से परेशान व गुस्साए किसान सोमवार की सुबह गन्ना तौल केंद्र पहुंचे तथा तौल चालू कराने की मांग करते हुए अपना विरोध शुरू कर दिया। किसानों के विरोध को देखते हुए शेरमऊ चीनी मिल व गन्ना विकास परिषद के अधिकारी आनन-फानन में किसानों के बीच पहुंचे तथा उनकी समस्या को सुना। किसानों ने बताया कि वे लोग पर्ची के साथ गन्ना डाल रहे हैं फिर भी मिल के लोग गन्ने को अवैध बता रहे हैं। किसानों ने बताया कि तौल न होने की वजह से किसान अपना गन्ना चर्खियों पर औने पौने भाव पर डालने को मजबूर है। शेरमऊ चीनी मिल के सहायक गन्ना अधिकारी बालेश राठी, एडीसीओ राजेश व राजबीर राठी तथा गन्ना विकास परिषद के डिप्टी इंद्रजीत सिंह यादव व लिपिक व अवनीश कुमार किसानों के बीच पहुंचे तथा किसानों की समस्या को सुना। उन्होंने तुरंत तौल चालू कराकर किसानों को शांत किया। किसानों ने बदसलूकी करने वाले जोन इंचार्ज व तौल लिपिक को बदलने की मांग भी की। इस दौरान भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी कमलेश सिंह, सुरेश सिरोही, चौधरी श्याम सिंह, बबलू प्रधान, त्रिपाल सिंह, बिजेंद्र सिरोही, सोनू, रामपाल सिंह, वासूदेव, नाथीराम बांदूखेड़ी, मनोज, नरेंद्र, नेत्रपाल सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। उधर जोन इंचार्ज ने बदसलूकी के आरोपों को गलत बताया है।