{"_id":"67e5a320370633134004959a","slug":"anger-over-sp-mps-statement-demand-for-his-dismissal-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-145795-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सपा सांसद के बयान पर आक्रोश, की बरखास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सपा सांसद के बयान पर आक्रोश, की बरखास्त करने की मांग
Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर/नानौता। राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आपत्तिजनक बयान को लेकर राजपूत समाज में खासा आक्रोश है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर सपा सांसद की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।
छुटमलपुर में उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में एक ज्ञापन पुलिस को सौंपा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी सोम कुमार कन्हैया ने चेतावनी दी कि यदि सांसद की सदस्यता रद्द नहीं हुई तो इसके खिलाफ क्षत्रिय समाज सड़कों पर आकर आंदोलन को बाध्य होगा। महासभा प्रभारी रविंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संजय राणा, संरक्षक महासभा सुरेन्द्र सिंह पुंडीर, नगराध्यक्ष देवराज पुंडीर, पूर्व चेयरमैन जयवीर सिंह चौहान आदि ने भी विचार रखे।
नानौता में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की बैठक मोहल्ला सरावज्ञान स्थित जिला मंत्री विजेंद्र रोहिला के आवास पर आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल सिंह रोहिला ने कहा है कि ऐसे सांसद जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है, उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। अध्यक्षता कुंवरपाल रोहिला व संचालन सतीश कुमार रोहिला ने किया। इस दौरान गंगोह के गांव सांगाठेड़ा में हुए चौहरे हत्याकांड की भी निंदा की गई। मृतक नेहा व उनके तीनों मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सुभाष चन्द्र रोहिला, प्रेमचंद रोहिला, नरेश राणा, राकेश कुमार रोहिला, सुशील कुमार रोहिला आदि रहे।