फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anger flared against Kangana, effigy burnt

कंगना के खिलाफ भड़का गुस्सा, फूंका पुतला

Sat, 13 Nov 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Anger flared against Kangana, effigy burnt
कलेक्ट्रेट तिराहे पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला फुंकते स्वतंत्रता सेनानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आजादी को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान पर लोगों में गुस्सा है। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कंगना रणौत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कंगना ने स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित किया है, इनसे पद्मश्री अवार्ड तत्काल वापस होना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट तिराहा पर इकट्ठा हुए। नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया और अभिनेत्री कंगना रणौत का पुतला दहन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश पंवार ने कहा कि जिस तरह से कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि देश को आजादी भीख में मिली, उससे समस्त स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों का अपमान हुआ है। देश को आजाद कराने के लिए सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद बोस सहित अनेक लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। प्रधानमंत्री से मांग है कि कंगना रणौत को दिया गया पद्मश्री अवार्ड तत्काल वापस लिया जाए और देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में भी किसी व्यक्ति द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का दुस्साहस ना किया जा सके। यदि सरकार इस मामले में गंभीरता से कोई कार्रवाई नहीं करती है तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान रुस्तम पंवार, गौरव पंवार, गौरव गुर्जर, सोनी पिलखनी, वामन सैनी, विपुल गौड़, लक्ष्य शर्मा, विपिन, ओशो राणा, मोंटी राणा, सन्नी गुर्जर, ईशान राणा और नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed