फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... and bus filled with overturned passengers

... और ऐसे पलट गई यात्रियों से भरी बस

Sat, 06 Jan 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
... and bus filled with overturned passengers
सहारनपुर क्षेत्र में पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में बेहट-शाकंभरी देवी रोड पर शुक्रवार को एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


हादसे में तीन महिलाओं सहित चार घायल हो गए। हालांकि बस में 40-50 यात्रियों के सवार होने की सूचना थी। हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव चुहड़पुर कलां के पास हुआ। बेहट-बिहारीगढ़ रूट की प्राइवेट बस सुबह करीब 10 बजे बिहारीगढ़ से सवारियां लेकर बेहट के लिए चली थी।
विज्ञापन


चुहड़पुर कलां के पास घूम पर बस का अगला टायर फट गया, जिससे बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में उतरने के बाद पलट गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हादसे की सूचना मिलने पर बेहट कोतवाली पुलिस, 100 नंबर डायल पुलिस की चार गाड़ियां और बेहट सीएचसी समेत आसपास के सरकारी अस्पतालों से पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन मौके पर चार ही लोग घायल मिले।


इनमें उषा (60) पत्नी सोमप्रकाश निवासी जहानपुर, बानो (40) पत्नी अनवर, शकील (45) पुत्र राशिद निवासी जसमोर और मोनिका (19) पुत्री सुभाषचंद निवासी कोठड़ी बहलोलपुर शामिल है। चारों घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई थी जो पुलिस और एंबुलेंस के आने से पहले ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed