फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An unknown vehicle hit the bike, father and daughter died

Saharanpur News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-बेटी की मौत

Wed, 02 Oct 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 02 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle hit the bike, father and daughter died
गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें पिता-बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे हुई।
विज्ञापन

भगवानपुर रोड पर बुड्ढाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें विकास उर्फ विक्की (35) पुत्र रविंद्र निवासी जमालपुर कलां जिला हरिद्वार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी अक्षमा व बेटी रूही और जाह्नवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने जाह्नवी को मृत घोषित कर दिया। विकास पत्नी और दोनों बेटियों को लेकर भगवानपुर से गागलहेड़ी की तरफ आ रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिए है। घटना का पता लगते ही जिला अस्पताल में गागलहेड़ी और जनकपुरी पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन


------
-- रोशनाबाद फैक्टरी में काम करता था विकास
मामा अशोक ने बताया कि विकास रोशनाबाद फैक्टरी में काम करता था। वह मंगलवार को पत्नी और दोनों बेटियों को गागलहेड़ी आ रहा था। विकास ने हेलमेट लगाया हुआ था, फिर भी उसकी जान नहीं बच पाई। क्योंकि वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed