{"_id":"623b6033f1bc281319406434","slug":"amin-abused-the-shopkeeper-saharanpur-news-mrt581428984","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन ने की दुकानदार से गाली गलौच, सीएम से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीन ने की दुकानदार से गाली गलौच, सीएम से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसीद मांगने पर भड़का राजस्व अमीन, एसडीएम से शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। ऋण वसूली करने आए राजस्व अमीन ने एक दुकानदार से गालीगलौज कर दी। इस दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली। पीड़ित दुकानदार ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के मोहल्ला चौधरियान निवासी हर्षित सिंघल पुत्र शिवकुमार ने बताया कि नयागांव रोड पर उसकी परचून की दुकान है। उसने वर्ष 2017 में भारतीय स्टेट बैंक से ऋण लिया था। उसकी किस्त वह समय पर अदा करता रहा है। लॉकडाउन में धंधा चौपट होने पर वह ऋण अदा नहीं कर पाया। इसके बाद वर्ष 2021 में बैंक ने उसकी आरसी जारी कर दी।
बताया कि राजस्व अमीन ने दीवाली पर करीब एक लाख रुपये बकाया होने की जानकारी दी। दुकानदार का कहना है ह िउसने चार बार में अदा करने का आश्वासन दिया। इस पर राजस्व अमीन सहमत हो गए। उसने राजस्व अमीन को तत्काल पच्चीस हजार रुपये दे दिए। दुकानदार का आरोप है कि इसके बाद उसने होली से कुछ दिन पहले दोबारा पच्चीस हजार रुपये उक्त अमीन को दिए थे। बताया कि बुधवार सुबह एक बार फिर उक्त अमीन टीम के साथ दुकान पर आया। उससे पूर्व में दो बार में दिए पचास हजार की रसीद मांगी। इस पर उक्त राजस्व अमीन गालीगलौज व हाथापाई पर उतारू हो गया। उसके दिव्यांग पिता शिवकुमार से भी अभद्रता की। पीड़ित दुकानदार ने एसडीएम को गालीगलौज का वीडियो दिखाकर कार्रवाई की मांग की। उधर, एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि वीडियो में गालीगलौज किससे की गई है यह स्पष्ट नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।