{"_id":"61ad06b3e495a945ac16dee7","slug":"along-with-making-votes-at-the-booths-search-for-new-votes-by-going-from-house-to-house-saharanpur-news-mrt567754024","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर वोट बनाने के साथ ही घर घर जाकर भी खोजे नए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर वोट बनाने के साथ ही घर घर जाकर भी खोजे नए वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन बूथों पर वोट बनाने के साथ ही बीएलओ ने घर घर जा कर ऐसे लोगों को खोजा जिनके अभी तक वोट नहीं बन पाए। ऐसे युवाओं के वोट बनाने के लिए उनके फार्म भरे।
निर्वाचन आयोग ने पांच दिसंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का समय निर्धारित किया था। अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, मृतकों के नाम हटाने और संशोधन आदि की कार्रवाई की । छुटमलपुर में बीएलओ कुसुम ने बताया उन्होंने हरिजन कॉलोनी में घर घर जा कर आसिफ, दानिश, सबिया और शालू के वोट बनवाने के लिए फार्म भरवाए। बेहट की आंगनबाड़ी सुमन सैनी ने बताया अभियान के आखिरी दिन युवाओं में वोट बनवाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। मुहल्ला महाजनान निवासी गौरव, शिवानी, कृष्णा गर्ग आदि शामिल रहे। इसके अलावा यहां दूसरी बीएलओ ने घर घर जाकर भी वोट खोजे। रामपुर मनिहारान के चमन लाल कन्या इंटर कॉलेज व रघुबीर शरण स्कूल में बीएलओ तैनात रही। अंतिम शादी वाले नौ, मृत्यु के 6, परिवर्तन सात वोट रहे। जबकि 18 नये मतदाताओं के वोट बनाए। तहसीलदार विपिन द्विवेदी ने बूथों पर जाकर कार्य की समीक्षा की।
तीतरो के बाल्लू में रविता ,सनी, बबली रवीना, संतोष, सुदेश आदि नये वोटरों ने अपने वोट बनवाने के लिए फार्म भरा। बीएलओ ममतेश देवी, विजय लक्ष्मी, सुपरवाइजर रामपाल सिंह, वीरेंद्र आदि रहे। चिलकाना में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन किसी भी बूथ पर कोई कार्य नहीं हुआ। सुपरवाइजर अजय कुमार ने बताया रविवार को 11 बजे वोट बनवाने की सूचना मिली थी। क्षेत्र में सभी बूथों पर नये वोट बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। सभी बीएलओ ने अपने फार्म जमा करा दिए हैं। इस कारण बीएलओ बूथ पर न जाकर गांव में घूमकर नये वोट खोजते रहे। किसी भी गांव में नये वोट नहीं मिले हैं। देवबंद तहसीलदार सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया अंतिम दिन रविवार को बीएलओ ने डोर-टू-डोर जाकर वोटर से संपर्क कर उनके वोट बनाए। बीएलओ ने 75 नये फार्म की सूची जमा कराई।