{"_id":"63879fde24f7184dda120331","slug":"allegations-of-selling-bikes-by-making-bs-6-saharanpur-news-mrt6158696144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइकों को बीएस-6 की बना कर बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइकों को बीएस-6 की बना कर बेचने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर के दो मोटर साइकिल विक्रेताओं ने एक दूसरे पर बीएस-4 की मोटर साइकिलों को बीएस-6 की बनाकर बेचने का आरोप लगाए है। डीलर की ओर से सब डीलर के खिलाफ सदर बाजार थाने में धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कराया है। उधर, मामले की शिकायत मिलने पर संभागीय परिवहन विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।
पेपर मिल रोड स्थित देवेंद्र ऑटो के प्रबंधक अनुज कुमार आर्य की ओर से सदर बाजार थाने में चिलकाना रोड स्थित जय दुर्गा ऑटो मोबाइल्स के मालिक रजनीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि रजनीश उनका सब डीलर है, जो बजाज की मोटरसाइकिलें विक्रय के लिए उधार लेता है। आरोप है कि रजनीश पर मोटरसाइकिलों का 63 लाख 32 हजार 369 रुपये बकाया है, रजनीश ने न तो बाइकें वापस कीं और न ही बकाया रुपये दिए हैं। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि सब डीलर द्वारा बीएस-4 की मोटरसाइकिलों को इंजन और चेसिस नंबर बदल कर बीएस-6 की बना कर बेचा जा रहा है। सदर बाजार पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर उक्त मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, रजनीश कुमार का आरोप है कि देवेंद्र ऑटो के मालिक ही बीएस-4 की बाइकों को धोखाधड़ी करके बीएस-6 की बाइक बना कर बेच रहे है। उनकी फर्म पर कोई बकाया नहीं है, सभी बाइकों के बिल उनके पास है। रजनीश का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने संभागीय परिवहन विभाग को सबूत समेत शिकायत की है। साथ ही अदालत में भी वाद दायर किया गया है। इसके अलावा डीआईजी को भी तमाम प्रमाणपत्र दिए गए है, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीएस-6 की ही बाइकें मिली है। फिर भी शिकायत की जांच की जा रही है। वैसे दोनों फर्म के मालिकों में रुपयों के लेन देन का मामला भी चल रहा है।