फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All-round development of the village will be done

गांव का कराएंगे चहुंमुखी विकास

Tue, 08 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
All-round development of the village will be done
नागल। ग्राम पंचायत बसेड़ा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सतीश त्यागी ने गांव का चहुमुखी विकास कराने का खाका तैयार किया है। इनका कहना है कि गांव में इंटर कॉलेज की स्थापना कराना, शुद्ध पेयजल के लिए नलकूप और टंकी का निर्माण, गांव के तालाब का सुंदरीकरण, गांव में पौधरोपण कराना, सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक ईमानदारी के साथ पहुंचाना, पात्रों को मनरेगा के तहत रोजगार दिलाना, राशन कार्ड और पेंशन उपलब्ध कराने के साथ ही गांव की गलियों में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
ग्राम प्रधान सतीश त्यागी हाई स्कूल पास हैं। उनका मुख्य पेशा खेती है।
उनके पिता सोमदत्त त्यागी पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
जल भराव और दूषित पेयजल है बड़ी समस्या
नागल विकास खंड के गागलहेड़ी - मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे किनारे बसे बसेड़ा की आबादी करीब छह हजार है। गांव में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त है। नाले नालियों अटे पड़े हैं और सभी तालाब ओवर फ्लो हैं। बरसात में गांव की गलियों में पानी भर जाता है। गंदगी के कारण संक्रामक रोगों का खतरा भी गांव में बना रहता है। गांव में लगे हैंडपंपों का पानी दूषित हो चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed