{"_id":"67821b9c7c1c84cf0d00661d","slug":"all-ongoing-projects-should-be-completed-on-time-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-140157-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: समय से पूरी की जाएं सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: समय से पूरी की जाएं सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं
Sat, 11 Jan 2025 04:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। पूर्ण परियोजनाओं को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से संबंधित विभाग को हस्तांरित किया जाए।
कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। इसमें राजकीय महाविद्यालय नकुड़, स्पोर्ट्स कॉलेज बेहट, वृहद गो संरक्षण केंद्र मानपुर अहतमाल एवं बरसी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगोह शामिल हैं। चार्जिंग स्टेशन फॉर इलेक्ट्रिक बस, मोबाइल शौचालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज, प्रमुख सड़कों एवं पुलों का निर्माण, राजकीय आईटीआई नागल एवं गंगोह आदि निर्माणाधीन परियोजनाओं पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। गुणवत्ता जांचने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।