{"_id":"589a0c4e4f1c1b94523799cd","slug":"all-eyes-are-set-on-the-polarization-of-the-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्रुवीकरण पर टिकी सभी दलों की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्रुवीकरण पर टिकी सभी दलों की निगाहें
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सहारनपुर जिले की सियासत में चुनाव को ध्रुवीकरण की ओर ले जाने की कोशिश शुरू हो चुकी है। लोग तरह-तरह की वीडियो और अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने-अपने राजनीतिक दलों के फेवर में माहौल बनाने की फिराक में हैं।
ऐसे में तमाम दलों की निगाह इस समय ध्रुवीकरण पर टिकी है। उधर, पुलिस के दावे ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं और अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं। यह सही है कि अभी तक जनपद में मतदाताओं की खामोशी राजनीतिक दलों को परेशान कर रही है।
ऐसे में मतदाताओं का रुख मोड़ने के लिए कुछ ताकतें हरकत में आ गई हैं, जो सोशल मीडिया का सहारा लेकर माहौल को अपने दल के फेवर में लाने की कोशिश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
इन दिनों सोशल मीडिया पर अनेक ऐसे वीडियो और तमाम सामग्री शेयर की जा रही है, जिससे चुनाव में ध्रुवीकरण हो जाए। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री को शेयर करने में भी तेजी आ रही है।
ज्यादातर सीटों पर चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे चुनाव प्रभावित किया जा सके। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों की नजर भी अब ध्रुवीकरण पर टिकी है। हैरत की बात यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस भी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।