फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All 12 thousand vendors of the city will get corona vaccine vaccine

शहर के सभी 12 हजार वेंडरों को लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका

Sat, 19 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
All 12 thousand vendors of the city will get corona vaccine vaccine
आशा माडर्न स्कूल में को वैक्सीन लगवाता युवक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के सभी 12 हजार वेंडरों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाया जाएगा। नगर निगम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम ने सेनेट्री इंस्पेक्टरों को इस काम में लगाया है। उनकी जिम्मेदारी रहेगी वेंडरों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना तथा उनको टीकाकरण केंद्रों तक लाना।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। शहरी क्षेत्र के 12 हजार से अधिक वेंडर नगर निगम में पंजीकृत हैं। इनमें रेहड़ियों, थड़ों आदि पर फल और सब्जी और अन्य सामान बेचने वाले लोग शामिल हैं। चिकित्सा विभाग ने वेंडरों के टीकाकरण के लिए नगर निगम से कहा है। इसके लिए सभी सेनेट्री इंस्पेक्टर को लगाया गया है। उन्हें उनके क्षेत्रों के वेंडरों की लिस्ट उपलब्ध कराई जा रही है। उनकी जिम्मेदारी रहेगी कि वह वार्डों में जाकर वेंडरों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्हें केंद्रों तक लाकर टीकाकरण कराएं। साथ ही जो वेंडर टीका नहीं लगवा रहे हैं उनकी लिस्ट तैयार करने को भी कहा गया है। डॉ. कुनाल ने बताया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे लेकर वेंडरों को किसी भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना से एक मौत, चार संक्रमित मिले
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीज की मौत हो गई। इनके साथ ही जनपद में अभी तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 448 पर पहुंच गया है। शनिवार को चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिनके बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33080 पर पहुंच गई है। उधर, शनिवार को कोरोना के नौ मरीज ठीक होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 110 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed