{"_id":"6271683d48b345680729dd19","slug":"alert-regarding-heat-wave-guidelines-issued-to-schools-saharanpur-news-mrt587089788","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू को लेकर अलर्ट, विद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू को लेकर अलर्ट, विद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए आगामी दिनों में जल्द ही लू (गर्म हवा) चलने की आशंका है। ऐसे में शासन ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। शासन के आदेश के बाद जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें लू से बचाव के लिए विद्यार्थी क्या करें और क्या नहीं? इसके लिए उन्हें जागरूक करना होगा।
माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी है कि वह अपने यहां पंजीकृत विद्यार्थियों को लू से बचाव की जानकारी दें। लू से बचाव के लिए विद्यार्थी क्या करें और क्या नहीं? यह उन्हें बताना होगा। जैसे बिना वजह लू में घर से बाहर ना निकलें। पानी अधिक से अधिक पीयें, लेकिन पानी साफ हो। घर से बाहर निकलते हुए सिर और चेहरे पर कपड़ा रखें, जिससे लू से बचा जा सके आदि। इसके अलावा विद्यालयों को अपने यहां भी लू से बचाव के इंतजाम करने होंगे, जैसे विद्यालयों के खिड़की दरवाजे दुरुस्त हों, जिससे गर्म हवा कक्षों में प्रवेश न कर सके। पेयजल की अच्छी व्यवस्था हो, जिससे विद्यार्थियों को पेयजल की कमी न रहे। कक्षों में पंखे आदि की व्यवस्था हो आदि। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों ने क्या किया है। इसकी जानकारी भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को देनी होगी। चेतावनी जारी की गई है कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
आगामी दिनों में लू चलने की आशंका को देखते हुए प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है। जिला अधिकारी की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हीं के अनुपालन में सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों को जागरूक करने और जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।