{"_id":"64cfdcc6f1faaafb58044516","slug":"alert-regarding-dengue-officials-are-monitoring-themselves-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7282-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेंगू को लेकर अलर्ट, अधिकारी खुद कर रहे मॉनीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेंगू को लेकर अलर्ट, अधिकारी खुद कर रहे मॉनीटरिंग
विज्ञापन
-पिछले साल डेंगू के मामले सबसे अधिक मिले, वहां दिया जा रहा अधिक जोर
-स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में टीम को मिल रहा डेंगू का लार्वा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पिछले साल डेंगू की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जहां पर पिछले साल डेंगू के सर्वाधिक केस सामने आए थे, उन क्षेत्रों में मच्छरों का लार्वा रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से संक्रामक रोगों को बारिश के मौसम में फैलने से रोका जा सके। इस काम की मॉनीटरिंग प्रतिदिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर रहे हैं।
जिले में पिछले साल डेंगू के 168 मरीज मिले थे। महानगर में मंडी समिति रोड, खाताखेड़ी, अशोक विहार, बेहट रोड, जनक नगर, श्याम नगर, आजाद कालोनी, बसंत विहार, नदीम कालोनी, लक्खी गेट और देहात में सड़क दुधली, रणदेवा, ठसका, दाबकी गुर्जर, टपरी, रुपड़ी, कासमपुर और मेघ छप्पर सहित आदि गांवों में डेंगू के मरीज सबसे अधिक थे। यहीं कारण है कि इस साल स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराना शुरू कर दिया। टीम गली-गली में जाकर मच्छरों का लार्वा को चेक कर रही है। टीमों को यह भी बताया गया कि लोगों को बाहर बुलाकर उनको घर के भीतर लार्वा चेक करने के तरीके बताए जाएं।
पिछले साल जिन क्षेत्रों में डेंगू के अधिक मरीज मिले थे, उन पर नजर रखी जा रही हैं। टीमों को लगाया गया है। दोबारा ऐसे हालात नहीं बने, जिसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी