{"_id":"65a83d1deafaebf1fc096f9a","slug":"albendazole-tablets-will-be-given-to-1850-lakh-children-adolescents-and-youth-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-16725-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 18.50 लाख बच्चों, किशोरों व युवाओं को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 18.50 लाख बच्चों, किशोरों व युवाओं को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
Thu, 18 Jan 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर एक फरवरी को एक से 19 साल तक के बच्चों, किशोरों और युवाओं को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को जिले में 18,50,873 एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य मिला है। जो छूट जाएंगे उन्हें पांच फरवरी को गोली खिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर साल दो बार पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाती है। पेट में कीड़े होने के चलते बच्चे, किशोरों व युवाओं में खून की कमी हो जाती है। इस अभियान के तहत जिले के 4393 सरकारी व निजी विद्यालयों के साथ 3422 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया गया है। इस बार शासन ने एक फरवरी को 18,50,873 एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य है। डीसीपीएम बृजेश कुमार ने बताया कि एक से दो साल के बच्चों को पीसकर गोली दी जाएगी, जबकि तीन से 19 साल की आयु के इसे चबाकर खाना है। शिक्षक-शिक्षिकाओं के माध्यम से पेट के कीड़े मारने वाली दवा खिलाई जाएगी।
किस ब्लॉक को कितना मिला लक्ष्य
बलियाखेडी - 116154
देवबंद 160244
गंगोह 180506
मुजफ्फराबाद - 175952
नागल - 114387
नकुड़ - 97831
नानौता - 130055
पुवांरका - 122532
रामपुर मनिहारान - 96427
साढ़ौली कदीम - 111379
सहारनपुर अर्बन - 386940
सरसावा - 158466
-- -- -- --
-- वर्जन
एक से 19 साल के बच्चों, किशोरों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह अभियान एक फरवरी से शुरू हो जाएगा। इस बार 18 लाख से अधिक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य मिला है। इसको लेकर जल्द ही प्रशिक्षण शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी