{"_id":"63e69177f8e6ca6a7f0e1b7b","slug":"albendazole-tablets-were-fed-to-819-lakh-children-in-the-district-saharanpur-news-c-14-1-112900-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: जिले में 8.19 लाख बच्चों को खिलाई गईं एल्बेंडाजोल की गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: जिले में 8.19 लाख बच्चों को खिलाई गईं एल्बेंडाजोल की गोलियां
Sat, 11 Feb 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पब्लिक स्कूल में छात्रा को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाते सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक व साथ मे
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को 8.19 लाख से अधिक बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। मदरसों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में एक साल से 19 साल तक के बच्चों और किशाेरों ने एल्बेंडाजोल की गोलियां खाईं।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पेपर मिल रोड स्थित सहारनपुर पब्लिक स्कूल में हुआ। नगर विधायक राजीव गुंबर ने छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। इसके अलावा जनपद के स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक व दो साल के बच्चों को आधी गोली और उससे ऊपर 19 साल तक के आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों को एक गोली दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि इस गोली का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अगर हम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तो कृमि संक्रमण से बचाव हो सकता है। एल्बेंडाजोल के सेवन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। सीएमओ ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को 8,19,416 बच्चों ने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई, जबकि हमारा लक्ष्य 16,18,832 बच्चों को दवा खिलाने का है। अब बाकी 7,99,416 बच्चों को 13 से 15 फरवरी तक चलने वाले मापअप राउंड के तहत गोली खिलाई जाएगी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, प्रधानाचार्य सुधीर जोशी, डीपीएम बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।