फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alamgir Grand flocked to the funeral

आलमगीर के जनाजे में उमड़ा हुजूम

Sun, 20 Sep 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Alamgir Grand flocked to the funeral
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही शुक्रवार को हुए जानलेवा हमले में शहर के बेटे आलम गीर का शरीर गोलियों की बौछार से छलनी-छलनी कर दिया गया। उस पर माउजर से करीब 10 गोलियां मारी गईं। इनमें से आठ गोलियों के गहरे निशान उसके शरीर पर साफ नजर आए।
विज्ञापन


 एमएयू में आलमगीर की मौत का पता चलते ही यहां अजीज कालोनी के पास वर्धमान कॉलोनी स्थित घर में कोहराम मच गया। सुबह शव पहुंचते ही आसपास के लोगों से लेकर नेताओं और अधिकारियों का तांता लग गया। जानलेवा हमले के बावजूद परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और दोपहर एक बजे उसका जनाजा निकला। जनाजे में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीएसडब्ल्यू (बैचलर इन सोशल वर्क) के छात्र आलमगीर पर शुक्रवार को हेलमेट पहने बाइक सवारों ने कैंपस में ही माउजर से गोलियां बरसाकर हमला किया। इससे उसकी मौत हो गई। आलमगीर शहर के चिलकाना रोड स्थित वर्धमान कॉलोनी का ही रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत की खबर मिलते ही यहां घर में कोहराम मच गया। आलमगीर के पिता शमीम और भाई शाह आलम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे उन्हें भाई के बारे में सूचना मिली थी।

इसके बाद रात 12 बजे तक वे लोग अलीगढ़ पहुंचे थे और शनिवार सुबह दस बजे तक यहां शव लेकर पहुंचे। उन्होंने माना कि आलम की हत्या की गई है। लेकिन वालिद शमीम पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई कराने को तैयार नहीं हुए।

बाएं हिस्से पर लगी सबसे अधिक गोलियां  
आलमगीर का शव जब यहां पहुंचा तो उसके शरीर पर गोलियों के जख्म देखकर हर कोई हैरान रह गया। शाह आलम और कुछ अन्य लोगों ने बताया कि मोटे तौर पर आठ गोलियों के निशान दिखाई दिए हैं।

इनमें एक दिल में, दो सिर में और बाकी गोलियां शरीर के बायीं ओर पेट से नीचे कूल्हे तक लगी हैं। सबसे ज्यादा गोलियां बाएं हिस्से में ही लगी हैं।

जालिमों ने छलनी-छलनी कर दिया हमारा बेटा
 आलम का शव पहुंचने के बाद उसके जनाजे से पहले परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सपा नेता सरफराज खान, कांग्रेस के पूर्व विधायक इमरान मसूद, नरेश सैनी, फिरोज आफताब सहित अन्य नेताओं ने वालिद शमीम, छोटे भाई शाह आलम, बड़े भाई जहांगीर सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी।

इनसे बातचीत के दौरान वालिद शमीम ने कहा कि उनका बेटा छलनी-छलनी कर दिया। इतनी गोलियां मारी है कि जिंदगी बचने का कोई मौका ही नहीं दिया।

हमारे भाई की नहीं थी किसी से दुश्मनी
आलमगीर के भाई शाह आलम और जहांगीर सहित अन्य परिजनों ने कहा कि इतनी बेरहमी से गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार कर हमला क्यों किया गया। इसका अभी पता नहीं चला है।

 उन्होंने दावा किया कि हमारे भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यूनिवर्सिटी में ही किसी के साथ कुछ हुआ हो। इसकी उन्हें खबर नहीं है।

एसएसपी बोले, मर्डर हुआ तो पोस्टमार्टम तो कराओ

आलमगीर का जनाजा उठने से पहले घर पर पहुंचे एसएसपी नितिन तिवारी और नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला ने भी वालिद से कहा कि वे बेटे की हत्या होने की स्थिति में पोस्टमार्टम करवाएं और इसकी कानूनी जांच कराएं।

लेकिन वालिद नहीं माने। एसएसपी ने वालिद और अन्य लोगों को एक साइड ले जाकर यहां तक कहा कि यदि सहारनपुर में ही पोस्टमार्टम करवाना चाहते हो तो यहां करा देंगे, लेकिन तमाम जद्दोजहद के बावजूद वालिद इसके लिए तैयार नहीं हुए। यहां उमड़े हुजूम में अधिक लोगों को इस बात का मलाल रहा कि बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं कराई जा रही है।


पढ़ाई के बाद थी निकाह की तैयारियां
एएमयू के छात्र आलमगीर की यहां पढ़ाई पूरी करते ही निकाह की तैयारियां की जा रही थी। घर के कुछ करीबी लोगों ने बताया कि जहांगीर के बाद आलम दूसरे नंबर का बेटा था। उससे छोटा है शाह आलम। तीनों भाइयों में अब सिर्फ दो ही बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed