फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Air health further improved in Saharanpur, AQI reached 140

Saharanpur News: सहारनपुर में और सुधरी हवा की सेहत, एक्यूआई 140 तक आया

Wed, 15 Nov 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Air health further improved in Saharanpur, AQI reached 140
सहारनपुर। दीपावली के बाद 48 घंटे के भीतर हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। दीपावली पर आतिशबाजी के कारण जो एक्यूआई 174 तक पहुंच गया था वह मंगलवार को गिरकर 140 तक आ गया, जो अच्छा संकेत है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भी प्रदूषण में गिरावट को अच्छा मान रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में सामान्य दिनों में एक्यूआई 100 से 130 तक रहता है। बरसात के दिनों में यह गिरकर 40 से 50 तक भी रह जाता है, लेकिन सर्दी के दिनों में हवा में नमी के कारण वायु प्रदूषण का ग्राफ तेजी से बढ़ता है। दीपावली से पांच दिन पहले तक जब दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में एक्यूआई 300 के पार था। तब सहारनपुर में भी एक्यूआई 190 तक पहुंचा था। आशंका थी कि दीपावली पर आतिशबाजी के कारण एक्यूआई में वृद्धि होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दीपावली से दो दिन पहले हल्की बारिश होने तथा दीपावली पर कम आतिशबाजी के कारण सहारनपुर खासकर घंटाघर के आसपास का एक्यूआई 174 ही रहा, जबकि आईपीटी परिसर का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया। यह भी आशंका बनी हुई थी कि दीपावली के बाद 24 से 48 घंटे में वायु प्रदूषण और बढ़ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सहारनपुर में मंगलवार को एक्यूआई गिरकर 140 तक आ गया। सहारनपुर से सटे हुए हरियाणा के यमुनानगर जनपद का एक्यूआई 174 रहा, जबकि यमुनानगर औद्योगिक शहर है। मुजफ्फरनगर में भी मंगलवार को एक्यूआई 202 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने वायु प्रदूषण के घटते स्तर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सहारनपुर पहले से ही प्रदूषण से मुक्त जनपद रहा है। कुछ खास मौकों जैसे दीपावली या फिर सर्दी के दिनों में एक्यूआई ऊपर जाता है, लेकिन मौजूदा स्थिति संतोषजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed