फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   air force officer died at sarsawa air force station

Saharanpur News: सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में वायु सेना अधिकारी की मौत

Tue, 28 Mar 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
air force officer died at sarsawa air force station
- राजस्थान से ट्रेनिंग पर आई थी फ्लाइट लेफ्टिनेंट संजीवनी शर्मा
विज्ञापन

- बुलंदशहर जनपद के कस्बा खुर्जा की मूल निवासी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा (सहारनपुर)। वायु सेना स्टेशन सरसावा के ऑफिसर एंक्लेव में फ्लाइट लेफ्टिनेंट संजीवनी शर्मा संदिग्ध रूप से अपने कमरे में मृत पाई गईं। शव के समीप ही दौरा पड़ने के दौरान खाई जाने वाली दवा की गोलियां तथा नजल ड्रॉप भी मिली है। वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद सरसावा पुलिस ने मौके पर मिली दवाइयों को सील कर दिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट संजीवनी शर्मा मूल रूप से बुलंदशहर के कस्बा खुर्जा की रहने वाली थीं। वह राजस्थान के नाल वायुसेना एयरबेस पर तैनात थीं। नाल वायु सेना एयरबेस पर ही उनके पति स्क्वाड्रन लीडर मोहित कुमार झा तैनात हैं। संजीवनी शर्मा दो दिन पूर्व रविवार को वायुसेना स्टेशन सरसावा में ट्रेनिंग के लिए पहुंची थीं। सोमवार को भी फ्लाइट लेफ्टिनेंट संजीवनी शर्मा को दोपहर के समय दौरे पड़े थे, जिसकी उन्होंने दवाई भी ली थी। सोमवार रात्रि संजीवनी शर्मा सामान्य रूप से वायु सेना स्टेशन के भीतर बने ऑफिसर एंक्लेव में अपने कमरे में जाकर सो गई थीं। मंगलवार को सुबह जब वे निर्धारित समय तक भी कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर महिला अफसर अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थीं। वायुसेना स्टेशन के चिकित्सकों ने मौके पर आकर जांच की तो बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि वायुसेना स्टेशन अधिकारियों द्वारा सूचना दी गई थी कि महिला वायु सेना अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट संजीवनी शर्मा अपने कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में पाई गई हैं। शव के पास ही दौरा पड़ने के दौरान खाई जाने वाली दवाइयां और नजल ड्राॅप मिली। संजीवनी शर्मा की मुठ्ठियां भिंची हुई थीं तथा आसपास उल्टी भी पड़ी थी। माना जा रहा है कि उन्हें किसी दवा के रिएक्शन होने की वजह से काफी तड़पना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्होंने अपने आप को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। कमरा भीतर से बंद होने के कारण वह दरवाजा नहीं खोल पाईं तथा अचेत हो गईं। कमरे में मिले सामान को सील करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed