फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   AIMS possibility in saharanpur now, MP will send purposal to centre

सहारनपुर में अब एम्स के लिए बढ़ी उम्मीदें, सांसद भेजेंगे प्रस्ताव

Mon, 03 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
AIMS possibility in saharanpur now, MP will send purposal to centre
अंबाला रोड स्थित मेडिकल कालेज। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित मेडिकल कॉलेज को एम्स (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) बनाने की उम्मीद बढ़ गई है। सांसद की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हामी भरते हुए प्रदेश सरकार से प्रस्ताव भिजवाने की बात कही। वादा किया है कि प्रदेश सरकार के प्रस्ताव मिलते ही केंद्र सरकार आगे कदम उठाएगी।       
विज्ञापन


बसपा सरकार में सहारनपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली थी। मगर मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से पहले ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया। सपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदलते हुए इसमें ओपीडी चालू करा दी थी। पिछले साल से इसमें क्लास भी चलना शुरू हो गई है। पिछले दिनों सांसद राघव लखनपाल  शर्मा ने कॉलेज का भ्रमण किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज के बारे में चर्चा की। सांसद ने बताया कि सहारनपुर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न होने की वजह से गंभीर मरीजों को चंडीगढ़ या देहरादून जाना होता है। ऐसे में कई लोगों की रास्ते में ही मौत हो जाती है। चूंकि सहारनपुर हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से घिरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यदि मेडिकल कॉलेज को एम्स बना दिया जाए तो सहारनपुर के साथ ही अन्य दोनों राज्यों की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। सांसद ने बताया कि एम्स बनाने के लिए जो सुविधाएं चाहिएं, उनमें से लगभग 60 प्रतिशत सुविधाएं उपलब्ध है। अब केवल मशीनों और चिकित्सकों की व्यवस्था करने की जरूरत है। सांसद की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार से प्रस्ताव भिजवाने की बात कही। आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार से प्रस्ताव मिलने के बाद वह अपनी ओर से हरी झंडी दे देंगे।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed