फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agniveer recruitment... The fire test of the youth will begin from tomorrow

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती... कल से होगी युवाओं की अग्नि परीक्षा

Sun, 22 Dec 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment... The fire test of the youth will begin from tomorrow
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 दिसंबर से अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी। इसमें सहारनपुर, मुरादाबाद और मेरठ मंडल के 13 जिलों के करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सेना की वर्दी पहनने के लिए युवाओं में जोश है। मेरठ में आर्मी भर्ती के डायरेक्टर कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया कि अग्निवीर कार्यालय सहायक, ट्रेडसमैन, तकनीकी और सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी। स्टेडियम में बने सिंथेटिक ट्रैक पर युवा 1600 मीटर की दौड़ लगाएंगे, जो चार राउंड में पूरी होगी। दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। 24 दिसंबर से दो जनवरी तक दौड़ होगी। तीन से पांच जनवरी तक मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन

यह है भर्ती परीक्षा का शेड्यूल
24 दिसंबर : अग्निवीर कार्यालय सहायक, अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेडसमैन (आठवीं पास) की भर्ती श्रेणी के लिए बागपत, बिजनौर मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, रामपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिसंबर : अग्निवीर तकनीकी श्रेणी की भर्ती के लिए बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, रामपुर, गाजियाबाद हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर।
25 दिसंबर : गौतमबुद्धनगर, दादरी, जेवर के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली।
26 दिसंबर : बुलंदशहर, सिकंराबाद, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी की भर्ती रैली।
27 दिसंबर : बुलंदशहर, डिबाई, खुर्जा, रामपुर, सुआर, टांडा, बिलासपुर, शाहाबाद, मिलक के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली।
28 दिसंबर : मेरठ, सरधना, मवाना के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली।
29 दिसंबर : बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, चांदपुर के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली।
30 दिसंबर : अमरोहा, धनौरा, हसनपुर, नौगांवा, सादात, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली।
31 दिसंबर : मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, खतौली, जानसठ, मुरादाबाद, बिलारी के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली।
01 जनवरी : मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा, कांठ, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली।
02 जनवरी : सहारनपुर, बेहट, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान, शामली, कैराना, ऊन के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली।
03 से पांच जनवरी : मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed