फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agitation against the police, protesting

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 16 Sep 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Agitation against the police, protesting
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को हुए झगड़े के बाद पुलिस पर एक कोच और महिला खिलाड़ियों के साथ मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन


घटना के विरोध में खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को स्टेडियम के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों को मामले की जांच कराने का आश्वासन देते हुए शांत कराया। 

बुधवार की शाम एथलेटिक्स और जिमनास्टिक खिलाड़ियों के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस एक कोच और कुछ खिलाड़ियों को थाना ले गई। वहां कोच और महिला खिलाड़ियों तक के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


इसी से नाराज स्टेडियम के प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे स्टेडियम के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही पहले कैंप चौकी पुलिस और बाद में कोतवाली सदर बाजार प्रभारी नरेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों की मांग थी कि खिलाड़ियों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed