फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Age relaxation should be given in army recruitment

सेना भर्ती की आयु में दी जाए छूट

Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Age relaxation should be given in army recruitment
सहारनपुर। पिछले दो वर्षों में कोविड के कारण सेना की भर्ती नहीं हो पाने से परेशान बेरोजगार युवकों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के चलते पिछले दो वर्षों में सेना की खुली भर्ती नहीं हो पा रही है। इसके चलते काफी युवा ओवरएज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि तैयारी के बावजूद भर्ती नहीं होने के चलते वे निराशा की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर स्टेडियम में कार्य चलने के कारण युवा अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने स्टेडियम में अभ्यास सुचारु कराने और सेना भर्ती में उम्र की सीमा बढ़ाने की मांग की। इस दौरान राजन कुमार, अजय, अभिषेक, कोशिन्द्र, ललित, सूरज कुमार अर्जुन राणा, आकाश, गौरव चौधरी, हिमांशु चौधरी, अमन पंवार, दीपक चौधरी, विशाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed