फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After two years, Janata Express will run from August 5

दो साल बाद पांच अगस्त से दौड़ेगी जनता एक्सप्रेस

Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
After two years, Janata Express will run from August 5
सहारनपुर। रेलवे ने रेल यात्रियों को खासी राहत दी है। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से बंद चल रही सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस का संचालन होगा। यह ट्रेन पांच अगस्त से पटरी पर दौड़ेगी। सहारनपुर से शामली रेलमार्ग पर केवल एक ही एक्सप्रेस ट्रेन है। सहारनपुर से दिल्ली के बीच करीब 17 स्टॉपेज हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान ट्रेनों के पहिए थम गए थे। संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी तो धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। रेलवे सभी ट्रेनों को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए जुटा हुआ है। अब सहारनपुर से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली जनता एक्सप्रेस को भी बहाल कर दिया है। यह ट्रेन पांच अगस्त से शुरू हो जाएगी। शामली रेलमार्ग से होकर सहानपुर और दिल्ली पहुंचेगी। सहारनपुर से इस ट्रेन के चलने का समय सुबह 6:20 बजे है। दिल्ली में 10:40 बजे पहुंचेगी। उसी दिन दिल्ली से शाम को 5:15 चलेगी और सहारनपुर में रात 9:35 बजे आएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से शामली रेलमार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। काफी दिनों से ट्रेन को चलाने की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन

यह है जनता एक्सप्रेस के स्टॉपेज
सहारनपुर से चलकर टपरी, रामपुर मनिहारान, नानौता, थानाभवन, हिंड, शामली, कांधला, कासिमपुर खेड़ी, बड़ौत, सुजरा, बागपत, अहेड़ा हाल्ट, संहेड़ा हाल्ट, खेकड़ा, फरखपुर हाल्ट, गोतरा हाल्ट, नौली, दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर रुकेगी। इन स्टेशनों से होते ही दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस के चलाने की घोषणा कर दी है। इस ट्रेन का संचालन पांच अगस्त से शुरू हो जाएगा। शामली रेलमार्ग की इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
- एके त्यागी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed