फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After sugar, onions add to the woes.

Saharanpur News: चीनी के बाद प्याज ने बढ़ाईं मुश्किलें

Wed, 26 Aug 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
After sugar, onions add to the woes.
सहारनपुर। चीनी के बढ़े दामों के बीच पकवान का स्वाद बढ़ाने वाला प्याज भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ चला है। बरसात एवं आवक के चलते प्याज के दाम भी 50 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं।
विज्ञापन

महानगर से लेकर देहात क्षेत्र में प्याज के दामों में पिछले सप्ताहभर में उछाल आया है। इसके पीछे बाहर से आने वाले प्याज में कमी और अन्य मंडियों में दाम बढ़ना माना जा रहा है। प्याज के लिए प्रसिद्ध नासिक मंडी में भी प्याज के दाम बढ़े हैं। ऐसे में चिलकाना रोड स्थित मंडी में आने वाले प्याज के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्याज के दाम जो करीब सप्ताहभर पहले 25 से 35 रुपये प्रति किलो तक थे। वह अब 50 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। इसके साथ ही आलू के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। चीनी के दाम बढ़ने से आमजन की चाय तो फीकी हो गई थी। वहीं अब प्याज के दाम बढ़ने से सब्जी का स्वाद भी बिगड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी में आलू और प्याज के विक्रेता रविंद्र कश्यप बताते हैं कि थोक में प्याज के दाम उठान आदि मिलाकर 44 रुपये प्रति किलो तक पड़ रहे हैं। वहीं फुटकर में प्याज के दाम 50 रुपये प्रति किलो तक है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में बरसात के चलते आवक पर भी असर पड़ा है। सब्जी विक्रेता सुनील कुमार सैनी ने बताया कि बरसात के चलते सब्जी के दाम बढ़े हैं। बारिश के चलते बाहर से आने वाली सप्लाई पर भी असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में प्याज से लेकर सब्जी के दाम बढ़ते ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed