फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After four days, people of many colonies got water

चार दिन के बाद मिला कई कालोनियों की जनता को पानी

Wed, 26 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
After four days, people of many colonies got water
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित कॉलोनियों की जनता को चार दिन बाद पीने का पर्याप्त पानी मिल पाया। मंगलवार की रात डेढ़ बजे से लोगों के घरों पर पानी पहुंचा तो राहत की सांस ली। पाइप लाइन में पानी छोड़े जाते समय महापौर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ढमोला नदी पर बना प्राचीन पुल का एक हिस्सा 22 मई को टूट गया था। पुल के ऊपर से गुजर रही पानी की पाइपलाइन भी टूट गई थी। जिसके कारण उसी दिन से पेपर मिल रोड के वार्ड संख्या 21 और 37 की कई कॉलोनियों में जलापूर्ति बाधित हो गई थी। जलकल विभाग ने टैंकरों से पानी आपूर्ति कराने का प्रयास किया था। मगर गर्मी की वजह से लोग फिर भी परेशान थे। महापौर संजीव वालिया ने जलापूर्ति को लेकर जागरूकता दिखाई। निर्देश पर जलकल के अधिकारियों ने पाइप लाइन को ठीक कराया। उसके बाद ही मंगलवार की रात पाइप लाइन से जलापूर्ति शुरू हो पाई। उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन, अजय शर्मा, पार्षद सिद्धार्थ सैनी, ललित कटारिया भी मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed