{"_id":"62cc64719796517fc5367be1","slug":"advocates-will-abstain-from-judicial-work-in-commissionerate-court-saharanpur-news-mrt5965043130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरी कोर्ट में न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नरी कोर्ट में न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक में कमिश्नरी में तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण किए जाने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
सोमवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन सभागार में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन से जुडे़ अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडलायुक्त कार्यालय में तीन वर्षों अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की गई। अधिवक्ता ज्ञान सिंह पुंडीर, कृपाल सिंह, हुकुम सिंह वर्मा, ठाकुर राज सिंह, अशोक पंवार, रमेशचंद शर्मा, अंबरीश अग्रवाल, भूषण प्रकाश शर्मा, दीपक त्यागी, राजकुमार वर्मा, भीम सिंह, जगमोहन शर्मा, ऋषिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह पुंडीर, ब्रह्म सिंह सैनी, राजेश सैनी, ठाकुर सुनील, सौराज सिंह आदि ने कहा कि कमिश्नरी कोर्ट में तीन वर्ष से अधिक समय से एक स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए। सभी अधिवक्ताओं ने एकमत से निर्णय लिया कि जब तक तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाता तब तक अधिवक्ता कमिश्नरी कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह और संचालन महासचिव रणवीर सिंह ने किया। इस दौरान अरुण वर्मा, अशोक शर्मा, संदीप नंदी, विकेश खटाना, मान सिंह, ओम सिंह, सरोत्तन सिंह, रजनीश कुमार, दुष्यंत त्यागी, कामराज सिंह, विनोद चौधरी, विजय भारद्वाज, कृष्णपाल, हरनाथ सिंह, रामनरेश शर्मा, प्रवेज जब्बार आदि मौजूद रहे।