{"_id":"64f625826e1527aca702dce4","slug":"advocates-on-strike-against-hapur-incident-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-8881-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हापुड़ की घटना के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हापुड़ की घटना के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को तहसील बेहट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मोनिका चौहान को सौंपा।
ज्ञापन में हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई। साथ ही लाठीचार्ज में घायल हुए अधिवक्ताओं के प्रति भी संवेदना व्यक्त की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि लाठी चार्ज करने के दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। साथ ही घायल अधिवक्ताओं को सरकार मुआवजा दे। अधिवक्ताओं ने मांग की कि प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू किया जाए। तहसील बार एसोसिएशन ने हापुड़ बार एसोसिएशन को इस आंदोलन में अपना पूर्ण समर्थन देने का भी संकल्प दोहराया। साथ ही जांच के लिए गठित की गई एसआईटी में हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज और बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी को भी शामिल करने की मांग की गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप कुमार व गौरव चौहान आदि शामिल रहे।