फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Adopt malnourished children and rich people: Anandiben

कुपोषित बच्चों को गोद लें प्रधान और धनी व्यक्ति : आनंदीबेन

Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Adopt malnourished children and rich people: Anandiben
सहारनपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियो की बैठक लेती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कुपोषण के खात्मे को लेकर विभाग मेहनत से कार्य करें। कुपोषित बच्चों को ग्राम प्रधान और धनी व्यक्ति गोद लें। इससे कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सर्किट हाउस में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डीपीओ और सीडीपीओ समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि मैं दस साल तक गुजरात में इस विभाग की मंत्री रही हूं। इसलिए विभाग की खामियों को अच्छी तरह जानती हूं। कुपोषण खत्म करने को संचालित योजनाओं के लिए सरकारों से अच्छा बजट मिलता है। जरूरत है कि प्रस्ताव और योजना बनाकर समय पर विभाग भेजे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों और आंगनबाड़ियों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कोरोना वैक्सीन शत-प्रतिशत लोगों को लगवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं को रोजगार देने पर की जनपद की सराहना
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि महिलाओं को रोजगार देने में सहारनपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। यहां पर सराहनीय कार्य हुआ है। भविष्य में भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और श्रमिकों को साइकिल वितरित की
सर्किट हाउस में दिव्यांग पात्रों को राज्यपाल ने ट्राईसाइकिल, श्रमिकों को साइकिल और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को चॉबी सौंपी। राज्यपाल से मिलकर पात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान उन्होंने टीबी मरीजों को गुड़-चना, सत्तू, तिल की गजक, न्यूट्रीशियस सप्लीमेंट की किट भी दी है।
विभिन्न विभागों का स्टॉल देखा
देर शाम दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने शिरकत की। यहां पर विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाए हुए थे, जिनका राज्यपाल ने अवलोकन किया।
सुरक्षा रही कड़ी, सड़क मार्ग से पहुंचीं राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी रही। सर्किट हाउस से जिला अस्पताल और यहां से दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। इससे पहले राज्यपाल राजकीय विमान से सरसावा हवाई अड्डे पर पहुंची थीं। वहां से काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां से जिला अस्पताल में कार्यक्रम में भाग लिया। रात में राज्यपाल ने सर्किट में ही विश्राम किया।

आज शामली जाएंगी राज्यपाल, कल मां शाकंभरी देवी के करेंगी दर्शन
राज्यपाल आज जनपद शामली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। शाम को रात्रि प्रवास सहारनपुर में ही होगा। शनिवार को राज्यपाल मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए भी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed