फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Admissions for first year graduation will start in colleges from today

Saharanpur News: महाविद्यालयों में आज से होंगे स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश

Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Admissions for first year graduation will start in colleges from today
-26 जुलाई को जारी की जा चुकी है मेरिट लिस्ट, 28 से 31 जुलाई तक चलेंगे प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के प्रवेश आज से शुरू हो रहे हैं, जो 31 जुलाई तक चलेंगे। महाविद्यालयों और संस्थानों द्वारा 26 जुलाई को पहली मेरिट जारी की जा चुकी है।
26 जुलाई मेरिट जारी करने के साथ ही ऑफर लेटर भी जारी किए गए हैं। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालयों और संस्थानों में 28 से 31 जुलाई तक प्रवेश लेने को कहा गया है। महाविद्यालयों और संस्थानों की ओर से भी प्रवेश की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

31 जुलाई की शाम को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद महाविद्यालयों द्वारा विश्वविद्यालय और समर्थ पोर्टल पर प्रवेश संपुष्ट किए जाएंगे। पूरी प्रवेश प्रक्रिया में दो प्रतीक्षा सूची और दो ओपन मेरिट जारी होंगी। 20 अगस्त तक प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------


प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

-जिस अभ्यर्थी का नाम महाविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में है उसी को प्रवेश मिलेगा।
-मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने का संदेश मिलने के बाद अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuweb.in पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से ऑफर लेटर जरूर डाउनलोड कर लें।

-ऑफर लेटर, रजिस्ट्रेशन फार्म एवं सभी शैक्षिक एवं अन्य आरक्षण इत्यादि संबंधी अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति, मूल अभिलेख, फोटो आदि लेकर संबंधित महाविद्यालय या संस्थान में निर्धारित तिथि तक प्रवेश लेना होगा।


-अभ्यर्थी के प्रवेश न लेने की स्थिति में सीट रिक्त रहने की स्थिति में ही ओपन मेरिट में प्रवेश का अवसर मिल सकता है।

-किसी भी मेरिट लिस्ट की समय सीमा समाप्त होने पर किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

-अन्यर्थी द्वारा दी गई सूचना यदि गलत पाई जाती है तो उसी समय अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

-अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक वार्ड इत्यादि संबंधी मूल प्रमाण पत्र प्रवेश के समय न होने की स्थिति में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

-प्रवेश लेने के समय सभी मूल शैक्षिक एवं अन्य अभिलेख अभ्यर्थी अपने साथ रखें। अन्यथा की स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

- प्रवेश के समय अभ्यर्थी अपने प्रवेश से संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति एवं मूल प्रति अपने साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed