फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Admission in many courses including LLB will be held in two days.

Saharanpur News: दो दिन होंगे एलएलबी सहित कई पाठ्यक्रमों में दाखिले

Wed, 15 Nov 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Admission in many courses including LLB will be held in two days.
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित एलएलबी तीन और पांच वर्षीय तथा बीए एलएलबी व बीकॉम एलएलबी के दाखिले 16 और 17 नवंबर को होंगे। महाविद्यालयों के द्वारा पहली मेरिट लिस्ट दस नवंबर को जारी कर दी गई थी, जिसके ऑफर लेटर भी 11 नवंबर को जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन

एलएलबी, बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के प्रवेश की प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम विश्वविद्यालय पहले ही जारी कर चुका है। पूरी प्रक्रिया 29 नवंबर तक पूर्ण की जानी है। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिलों के बाद यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो फिर ओपन सूची जारी की जाएगी। इसके बाद भी यदि सीट रहती है तो पहली ओपन प्रतीक्षा सूची और उसके बाद दूसरी ओपन प्रतीक्षा सूची जारी कर सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट 10 नवंबर को जारी की गई थी, जो महाविद्यालयों के द्वारा सार्वजनिक की जा चुकी है। संबंधित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर 11 नवंबर को जारी हो चुके हैं। 16 और 17 नवंबर को दाखिले होंगे, जिनके लिए संबंधित महाविद्यालयों एवं संस्थानों को दिशा निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित महाविद्यालय या संस्थान में पहुंचकर दाखिला लेना सुनिश्चित करे। यदि कोई अभ्यर्थी दाखिला लेने से चूक जाता है तो वह खुद जिम्मेदार होगा। अभ्यर्थियों को सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed