{"_id":"61e9b139d8c6bf26c230d7d9","slug":"administration-will-get-videography-of-the-examination-center-saharanpur-news-mrt5740571155","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी कराएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी कराएगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। 23 जनवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी निगरानी में होगी। परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को सदर तहसील सभागार में हुई बैठक में जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू भी निगरानी करेगी।
जिला अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर कोविड से बचाव के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए, जिससे कोरोना संक्रमण ना फैले। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अक्सर परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचने की वजह से अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिल पाती है। इसके अलावा जिन दस्तावेजों को एंट्री के लिए मांगा जाता है कई बार वह भी दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से भी अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिल पाती है, जिसके बाद वह तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटा पहले केंद्रों पर पहुंच जाएं, जिससे कोई खामी होने पर समय रहते उसको सुधारा जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र या किसी भी सेमेस्टर का निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति लेकर पहुंचना होगा। संबंधित प्रशिक्षण्या संस्था के रजिस्ट्रार या प्राचार्य द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति भी लेकर पहुंचना होगा। जिस अभ्यर्थी के पास वैध प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की मूल प्रति एवं उल्लिखित प्रमाण पत्र नहीं होगा उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पूर्व के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी के पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट की मूल प्रति के अलावा आधार कार्ड को भी मान्य किया गया है। बैठक में एडीएम-प्रशासन अर्चना द्विवेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त समेत अनेक संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।