फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration and municipal teams removed encroachment

प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने हटाया अतिक्रमण

Fri, 27 Nov 2020 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Administration and municipal teams removed encroachment
प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों से 66 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। उधर, नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दामबी जुनारदार में सड़क पर डाले गए गोबर के ढेर को हटवाया गया।
शुक्रवार को सहायक नगरायुक्त अशोकप्रिय गौतम के नेतृत्व में दिल्ली रोड पर दो मार्बल, एक सरिया व रेत की दुकान तथा निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान 21 हजार रुपये भी जुर्माना वसूले गए। मदनी सराय में लकड़ी की पांच दुकानों और लोहे की एक दुकान द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बाजोरिया रोड पर जिलाधिकारी निवास से आगे अतिक्रमण करने वाले करीब एक दर्जन दुकानदारों पर भी नौ हजार 700 रुपये जुर्माना किया गया। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सोनी के नेतृत्व में निगम अधिकारियों ने थाना जनकपुरी से पुलिस बल साथ लेकर दाबकी जुनारदार में सड़क से गोबर हटवाया गया। साथ ही ट्रॉली जब्त की। टीम में नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. एकेत्रिपाठी,कर्नलबीएस नेगी, थाना जनकपुरी से एसआई वीर सिंह, रामसिंह, हरिओम शर्मा, महिला सिपाही पायल त्यागी, रणदीप, प्रदीप, शिवकुमार, जगपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

------
पॉलिथीन के विरुद्घ अभियान
सहारनपुर। पॉलीथिन के खिलाफ अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने दिल्ली रोड पर विकास भवन के पास कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दुकानों से पॉलिथीन जब्त करने के साथ 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पंसारी बाजार व मोरगंज में दो दुकानों से पॉलिथीन बरामद करने के साथ ही जुर्माना लगाया गया। सब्जी मंडी में एक दुकान से पॉलिथीन जब्त की और 1400 रुपये जुर्माना वसूला। टीम में सेनेटरी इंस्पैक्टर आशीष, राजबीर, प्रवर्तन दल केहेमराज,प्यारसिंह, जगपाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed