{"_id":"6ac551faf25a6c8e600b4e8f","slug":"adg-reviewed-security-arrangements-at-the-siddha-peeth-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-185336-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एडीजी ने सिद्धपीठ में लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एडीजी ने सिद्धपीठ में लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी/बेहट। शारदीय नवरात्र में सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को मेरठ एडीजी भानु भास्कर ने अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शाकंभरी जाने से पहले एडीजी के बेहट तहसील पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद एडीजी अधिकारियों के साथ सिद्धपीठ पहुंचे। उन्होंने पहले धार्मिक मान्यता के अनुसार पहले बाबा भूरे देव के दर्शन किए और उसके बाद मां शाकंभरी देवी के दरबार में मत्था टेका।
मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। एडीजी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलग पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।