फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ADG inspected the Kanwar route

Saharanpur News: एडीजी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Tue, 09 Jul 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
ADG inspected the Kanwar route
सहारनपुर/गागलहेड़ी। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेंगी। सोमवार को मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने सहारनपुर पहुंचकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार शाम को एडीजी डीके ठाकुर ने डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग भगवानपुर रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने यूपी-उत्तराखंड बार्डर स्थित काली नदी पुलिस चौकी पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को परखा। एडीजी मेरठ जोन ने काली नदी चौकी प्रभारी से कांवड़ यात्रा मार्ग में आवश्यक सुरक्षा संबंधी कार्यों को पूरा करने तथा बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बाॅर्डर पर लगने वालों गावों में विशेष सावधानियां बरतने तथा दूसरे राज्यों से यूपी में प्रवेश करने वालों मार्गों की सूची तैयार करने के साथ ही संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस से हर समय संपर्क बनाते हुए यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की बात कहीं।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अवगत कराया कि कांवड़ मार्ग पर लगने वाले शिविरों को सड़क से हटकर लगवाएंगे, जिससे कांवड़ियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इस दौरान अधिकारियों ने अग्रसैन तिराहे, कैलाशपुर, कुम्हारहेड़ा, नौगजा पीर के निकट लगने वाले शिविरों के स्थानों पर भी जरुरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा एडीजी डीके ठाकुर ने पुलिस लाइन सभागार में सीओ और थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed