{"_id":"648b696956e894392209f864","slug":"additional-district-judges-mother-dies-after-nilgai-collides-with-scooty-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-684-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नील गाय के स्कूटी से टकराने पर अपर जिला जज की माता का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नील गाय के स्कूटी से टकराने पर अपर जिला जज की माता का निधन
विज्ञापन
-स्कूटी द्वारा सांपला गांव में हकीम से दवाई लेने जा रहे थे दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। थीतकी गांव में हकीम के यहां दवाई लेने जा रहे अपर जिला जज के दंपती माता-पिता की स्कूटी में नील गाय ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी कमर आलम जनपद औरैया में अपर जिला जज हैं। बृहस्पतिवार सुबह उनके पिता बाबू अहसान अहमद और माता अफरोज (लगभग 70 वर्ष) स्कूटी द्वारा गांव थीतकी में हकीम के यहां दवाई लेने जा रहे थे। सांपला गांव से आगे अचानक खेतों से निकलकर आई नील गाय ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से दंपती गंभीर घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अफरोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बाबू अहसान अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे तथा किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम नम आंखों के बीच मृतका को सपुर्दे खाक कर दिया गया।