फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action will be taken on disturbances in the distribution of food grains and refreshments

‘खाद्यान्न एवं पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई’

Thu, 17 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on disturbances in the distribution of food grains and refreshments
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि बरसात से पहले गेहूं को सुरक्षित स्थानों पर भंडारित किया जाए। किसी भी क्रय केंद्र पर खुले में गेहूं होने, निशुल्क खाद्यान्न वितरण और पुष्टाहार वितरण में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बुुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में मंडल के तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई समस्या न हो। फर्जी लोगों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। गेहूं का भुगतान समय से किया जाए।
विज्ञापन

यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निशुल्क खाद्यान्न वितरण में वितरित होने वाला गेहूं तो क्रय केंद्रों पर नहीं आ रहा है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि निशुल्क खाद्यान्न वितरण तथा पुष्टाहार वितरण में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम निगरानी समिति के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारियों को सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों रंगाई, पुताई और मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों को खाद, बीज तथा पानी से संबंधित कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर प्रणय सिंह, मुजफ्फरनगर आलोक यादव, शामली शंभूनाथ तिवारी, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed