फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action will be taken if the problems of entrepreneurs are ignored

उद्यमियों की समस्याओं की अनदेखी की तो होगी कार्रवाई

Wed, 21 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the problems of entrepreneurs are ignored
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि उद्यमियों की सभी समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाए। समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों के विद्युत संबंधी लंबित प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि उद्यमियों की पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनको अवगत कराएं। जिससे संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम संबंधी समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड इंडस्ट्रियल एस्टेट में पानी निकासी की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता पर करवाया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्यमियों ने उठाई ये समस्याएं
बैठक में उद्यमियों ने दिल्ली रोड औद्योगिक क्षेत्र में पानी की निकासी, मुख्य मार्ग दिल्ली रोड पर चुनेहटी तक नाला निर्माण, दिल्ली रोड पर मेडीग्राम तक स्ट्रीट लाइट लगवाने, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर पुलिया का चौड़ीकरण कराने, जिला पंचायत द्वारा एप्रोच रोड पर पेचिंग एवं गड्ढे भरने, पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, विद्युत ट्रिपिंग की समस्या, रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण, गुरदेव नगर अंबाला रोड पर सोलर लाइट एवं नालियों का निर्माण कराया जाए। कामधेनु कॉम्प्लेक्स के पास कुबेर कॉम्प्लेक्स में नालियों एवं सड़क का निर्माण, पराग डेयरी के बराबर वाली सड़क का निर्माण, देहरादून रोड पर औद्योगिक इकाइयों में विद्युत ट्रिपिंग की समस्या, छज्जपुरा में मैसर्स जीत पोल्ट्री फार्म तक सड़क निर्माण आदि मांग उठाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed