फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action will be taken against those who approve the pension of the ineligible

अपात्रों की पेंशन स्वीकृत करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who approve the pension of the ineligible
सर्किट हाउस सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक लेते मण्डलायुक्त लोकेश ए - फोटो : SAHARANPUR
अपात्र पेंशनधारियों से धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी
विज्ञापन

सर्किट हाउस में मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा जल के सदुपयोग के लिए नहरों पर चेक डेम जाएं। निवेश मित्र पोर्टल और झटपट पोर्टल पर 20 किलोवाट और इससे ऊपर के विद्युत कनेक्शन लंबित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा विभिन्न प्रकार की पेंशनों में जो लाभार्थी अपात्र मिले हैं, उनकी पेंशन किस अधिकारी द्वारा स्वीकृत की, उसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। संबंधित अधिकारी और अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अपात्र पेंशनधारियों से धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी।
सर्किट हाउस सभागार में मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नई सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। मुख्य विकास अधिकारी भी अपनी तरफ से खराब या टूटे मार्गों को ठीक कराने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव दें। उन्होंने मंडल के पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। किसान सहायक और लेखपालों का लक्ष्य निर्धारित कर उनकी जिम्मेदारी तय की जाए। पराली प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

गोशाला में नियमित रूप से साफ सफाई कराए। किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें और गन्ना भुगतान कराएं। गन्ना भुगतान में लापरवाही करने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मंडल के सभी गांवों के प्रत्येक परिवार में से कम से कम एक लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। चीनी मिलें आगामी पेराई सत्र से पूर्व अपने क्षेत्रों की सड़कों को समयबद्ध ढंग से दुरुस्त करा लें। मंडल के सामुदायिक शौचालयों के बेहतर रख-रखाव एवं साफ सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करें। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से वन टोंगिया लोगों को भी आच्छादित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ सहारनपुर विजय कुमार, सीडीओ मुजफ्फरनगर आलोक यादव, सीडीओ शामली शंभुनाथ तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed