फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action warning of laxity in railway construction works

रेलवे के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Action warning of laxity in railway construction works
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे डीआरएम जीएम सिंह - फोटो : SAHARANPUR
रेलवे के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के डीआरएम जीएम सिंह ने सोमवार शाम करीब चार बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेलवे ट्रैक और स्लीपर बदलने के कार्यों को देखा। साथ ही रेलवे अफसरों और काम में जुटे ठेकेदारों से कहा कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जाए। इसमें किसी तरह की ढिलाई पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के मंगलवार को आगमन की संभावनाओं के बीच यह निरीक्षण किया गया। डीआरएम के आने की भनक लगते ही अंबाला मंडल से लेकर सहारनपुर में तैनात रेलवे अफसर हरकत में आ गए। यहां पहुंचने के बाद डीआरएम जीएम सिंह ने सबसे पहले वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक के विश्राम गृह में रेल अफसरों से बातचीत की। करीब बीस मिनट की बातचीत के बाद डीआरएम प्लेटफार्म नंबर चार से तीन की ओर पहुंचे।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर तीन पर उन्हें कुछ ठेकेदार और कर्मचारी रेलवे ट्रैक, स्लीपर और मिट्टी खोदाई करते हुए मिले। उन्होंने ठेकेदार और कर्मचारियों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि इस समय ट्रेेेनों का संचालन बेहद सीमित है। इसलिए अनावश्यक विलंब न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण सामग्री के फैलाव पर जताई नाराजगी
- डीआरएम ने कहा कि जिस हिस्से में काम चल रहा है, वहीं तक निर्माण कार्य की सामग्री रखी जाए। पूरे प्लेटफार्म पर सरिये, सीमेंट और तोड़े गए हिस्से नजर नहीं आने चाहिए। जब डीआरएम वापस जाने लगे तो प्लेटफार्म नंबर चार पर प्रवेश द्वार के सामने सीढ़ियां लगाकर साफ सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया। रेलवे के हर अनुभाग के अधिकारी सतर्क रहे और डीआरएम के रहने तक स्टेशन पर ही मौजूद रहे। निरीक्षण के समय वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी, संजय गुप्ता, वाणिज्य विभाग से प्रदीप गिल्होत्रा, सीटीआई एसएस वालिया, आरपीएफ इंचार्ज नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे डीआरएम जीएम सिंह

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे डीआरएम जीएम सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed